[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कच्चे आढ़तियों ने श्रीमाधोपुर मंडी में व्यापार बंद किया:मूंगफली की नीलामी व्यवस्था पर विवाद के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल; 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कच्चे आढ़तियों ने श्रीमाधोपुर मंडी में व्यापार बंद किया:मूंगफली की नीलामी व्यवस्था पर विवाद के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल; 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित

कच्चे आढ़तियों ने श्रीमाधोपुर मंडी में व्यापार बंद किया:मूंगफली की नीलामी व्यवस्था पर विवाद के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल; 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ‘आ’ श्रेणी की कृषि उपज मंडी में मूंगफली की नीलामी व्यवस्था को लेकर विवाद के बाद कच्चे आढ़तियों ने बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद कर दिया। हड़ताल के पहले दिन मंडी में नीलामी नहीं हुई। इससे करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ और राज्य सरकार को लगभग 1.50 लाख रुपए के मंडी टैक्स का नुकसान हुआ।

कई बार मांग रखने के बाद भी सुधार नहीं

क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन चौधरी और मंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि पूरे मंडी परिसर में मूंगफली की नीलामी कराने की मांग कई बार मंडी प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि खरीददार व्यापारी मंडी प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे और आढ़तियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे।

आढ़तियों के मुताबिक, नीलामी ठीक से नहीं होने के कारण उनकी दुकानों पर मूंगफली बेचने आने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में नीलामी व्यवस्था ठीक होने तक व्यापार बंद रहेगा।

मंडी में इन दिनों मूंगफली, बाजरा और ग्वार का सीजन चल रहा है। रोजाना करीब 20 हजार बोरी मूंगफली और अन्य कृषि जिंसों की करीब 5 हजार बोरी मंडी पहुंच रही है। मंडी व्यापारियों के मुताबिक, सीजन में रोजाना करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। उनका कहना है कि हड़ताल जारी रहने पर किसानों, व्यापारियों और मंडी प्रशासन को नुकसान होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet