राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छोटे भाई तारिणीसेन टुडु पहुंचे खाटूधाम
बाबा श्याम की संध्या आरती में शामिल होकर किए दर्शन, देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मांगी मंगल कामना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छोटे भाई तारिणीसेन टुडु पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम की संध्या आरती में शामिल होकर दर्शन किए और मंदिर की चौखट पर पूजा-अर्चना कर देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
पुलिस-प्रशासन ने की अगवानी
खाटूधाम पहुंचने पर डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं राजस्व अधिकारी रोहिताश सैपट ने तारिणीसेन टुडु की अगवानी की। उनके दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने तारिणीसेन टुडु को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पूजा-अर्चना के बाद होटल पहुंचे
बाबा श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद तारिणीसेन टुडु रात्रि विश्राम के लिए लखदातार होटल पहुंचे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे मंगलवार सुबह खाटूधाम से सालासर बालाजी के लिए रवाना होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413584

