सीकर में शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का आंदोलन:RLP ने खून से ज्ञापन लिखा, NSUI की भूख हड़ताल, ABVP ने झारखंड CM का पुतला जलाया
सीकर में शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का आंदोलन:RLP ने खून से ज्ञापन लिखा, NSUI की भूख हड़ताल, ABVP ने झारखंड CM का पुतला जलाया
सीकर : सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में नया सेशन शुरू होने पर छात्र संगठनों की सक्रियता और आंदोलन बढ़ गए हैं। छात्र संगठन NSUI, SFI, RLP स्टूडेंट विंग छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, छात्र संगठन ABVP ने झारखंड में पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका है।
छात्रों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर RLP कार्यकर्ताओं का संघर्ष तेज हो गया है। छात्र नेता देवराज हुड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के VC को खून से लिखा ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। हालांकि, VC ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया।
इसके विरोध में RLP कार्यकर्ताओं ने VC आवास के बाहर ही खून से लिखा ज्ञापन चिपका कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सभी 14 जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अनिल डोटासरा, अभिषेक, पीयूष, हरिकिशन, दाऊद खान, कैलाश और धर्मेश ओला आदि कार्यकर्त्ता शामिल थे।
2 छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल
यूनिवर्सिटी के मैन गेट पर NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 7वें दिन भी जारी है। अब NSUI छात्र नेता नितिन मीणा और प्रशांत बाजौर ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दोनों छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रहितों की मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक भूख हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।
छात्रों के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला धरनास्थल पहुंची और आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर परवीन सुंडा, पवन सैनी, हितेश ढाका, मुकेश तारपुरा, जगवीर, पवन, राहुल मीणा, हनुमंत सेन, करणी सिंह और सुमित समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
ABVP ने झारखंड CM हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
शेखावाटी यूनिवर्सिटी के मैन गेट पर ABVP कार्यकर्त्ताओं ने झारखंड की JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुए पेपर लीक तथा प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्त्ताओं ने नारेबाजी करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।
ABVP इकाई अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और आवाज उठाने पर लाठीचार्ज करा रही है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिनव सिंह, राजाराम, विकास गुर्जर, संदीप सेवदा, अभिजित सिंह, लालाराम मीणा और योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312157


