गोवंश सामने आने से बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त:एयरबैग खुलने से बची जान, पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग
गोवंश सामने आने से बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त:एयरबैग खुलने से बची जान, पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग
रानौली : रानोली-पलसाना क्षेत्र में अखेपुरा टोल बूथ के पास हाईवे पर गोवंश के अचानक सामने आने से बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सीकर निवासी व्यक्ति और एक बच्चा सवार थे। गोवंश को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुलने से दोनों सवारों की जान बच गई।
हाईवे पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर अचानक पशुओं के सामने आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहनों के बीच पशुओं के घूमने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
अखेपुरा टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट ने बताया कि हाल ही में टोल के आसपास घूम रहे कुछ गोवंश को रेडियम बेल्ट पहनाए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना है कि यह एक अस्थायी उपाय है। उनका कहना है कि हाईवे से बेसहारा पशुओं को हटाकर सुरक्षित स्थान या गौशालाओं में भेजना ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से हाईवे पर नियमित निगरानी बढ़ाने, बेसहारा पशुओं को हटाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312157


