[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पुलिसकर्मियों के साथ दौड़े एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, वॉलीबॉल भी खेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पुलिसकर्मियों के साथ दौड़े एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, वॉलीबॉल भी खेला

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर फिटनेस और खेल गतिविधियों का आयोजन, पुलिस अधिकारियों से लेकर आमजन तक ने लिया हिस्सा, नियमित व्यायाम का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार सुबह सीकर में फिटनेस और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के साथ दौड़ते नजर आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित वॉलीबॉल मैच में भी हिस्सा लिया।

पुलिसकर्मियों के साथ आमजन ने भी लगाई दौड़

फिटनेस कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी दौड़ में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। दौड़ के बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में DYSP SC/ST नीरज मेवानी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बोले एडिशनल एसपी-ड्यूटी के साथ फिटनेस भी जरूरी

एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ आमजन को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों और ड्यूटी के साथ नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी ध्यान दें। वहीं आम नागरिकों को भी अपने व्यस्त समय में से रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालना चाहिए।

दौड़ और खेल से स्वस्थ रहने का संदेश

डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि नियमित दौड़, खेल और अन्य शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने खेल गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया और आमजन को भी फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Related Articles