थोई में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
दीनानाथ मंदिर के पास देर रात हुआ हादसा, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी थोई थाना पुलिस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
थोई : सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के थोई थाना इलाके में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अजीतगढ़-कांवट सड़क मार्ग पर दीनानाथ मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
नीमकाथाना छोड़ने जा रहा था युवक
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय राकेश कृष्णिया निवासी मिंडाला, थोई और 22 वर्षीय प्रकाश वर्मा निवासी करड़का, थोई के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रकाश वर्मा मोटरसाइकिल से राकेश कृष्णिया को नीमकाथाना छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दीनानाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए
हादसे की सूचना मिलते ही थोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों मृतकों के शवों को सीएचसी थोई की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413558

