[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अफीम तस्करी में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अफीम तस्करी में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पूछताछ जारी

अफीम तस्करी में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पूछताछ जारी

चूरू : चूरू में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने अफीम तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि राजलदेसर पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा के वार्ड 10 निवासी रामनारायण स्वामी (43) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई राजकुमार, कांस्टेबल मदनलाल, आसूचना अधिकारी राकेश और कांस्टेबल मोनू की एक टीम गठित की गई थी। इस प्रकरण की शुरुआत 7 मई को हुई थी, जब राजलदेसर पुलिस गश्त कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस लाछड़सर की रोही में पहुंची। वहां एक व्यक्ति कपड़े का थैला लिए आता दिखा।

पुलिस को देखकर वह तेजी से चलने लगा, जिस पर उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम लाछड़सर निवासी श्रवण (45) बताया। तलाशी लेने पर उसके थैले से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने श्रवण को गिरफ्तार कर मामले की जांच एसआई राजकुमार को सौंपी थी।

जांच के दौरान यह सामने आया कि श्रवण ने यह अफीम रामनारायण स्वामी से खरीदी थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामनारायण स्वामी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।

Related Articles