तारानगर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा:आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले, ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ में कार्रवाई
तारानगर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा:आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले, 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' में कार्रवाई
चूरू : चूरू जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत तारानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
तारानगर थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नहर पुलिया रोही सुखवासी से पंडे्रउ ताल निवासी रोहिताश कुमार जाट (38) को पकड़ा। उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन जब्त की गई।
आरोपी रोहिताश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोहिताश कुमार पर पहले भी तारानगर थाने में भारतीय दंड संहिता (भादंसं) सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में तारानगर थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल भैरोसिंह, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार, विकास कुमार और बन्नेसिंह शामिल थे। कॉन्स्टेबल ड्राइवर बन्नेसिंह की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310942


