कृष्णा बस स्टैंड से बसें बाहर, सब्जी रेहड़ियां अंदर:प्रशासन ने 382 बसों के लिए बनाया अस्थाई स्टैंड, यात्री बोले- परेशानी होगी
कृष्णा बस स्टैंड से बसें बाहर, सब्जी रेहड़ियां अंदर:प्रशासन ने 382 बसों के लिए बनाया अस्थाई स्टैंड, यात्री बोले- परेशानी होगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर में कृष्णा कच्चा बस स्टैंड पर चल रहे विवाद के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। अब निजी बसें कृष्णा बस स्टैंड से बाहर मजिस्ट्रेट कोठी के पास बने अस्थाई स्टैंड से संचालित होंगी, जबकि सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियां बस स्टैंड के अंदर ही रहेंगी। ये निर्णय बस यूनियन और सब्जी विक्रेता रेहड़ी यूनियन के बीच करीब 15 दिनों से चल रहे विवाद के बाद लिया गया है।
बस यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खीवणसर ने बताया- उनकी मुख्य मांग थी कि कृष्णा बस स्टैंड केवल बसों के लिए आरक्षित रहे और सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियां अंदर न लगें। मांग पर सुनवाई न होने के कारण बस संचालकों को हड़ताल करनी पड़ी थी।

निजी बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड स्थापित किया
प्रशासन के इस निर्णय के बाद 382 निजी बसों के लिए अलग से अस्थाई बस स्टैंड स्थापित किया गया है। बस यूनियन के सदस्यों ने कहा- उन्हें मजबूरी में बसों को बाहर लाना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बसें कृष्णा बस स्टैंड के अंदर नहीं जाएंगी और नए अस्थाई स्टैंड से ही संचालित होंगी।
इस निर्णय पर हालासर गांव के मामराज तरड़ ने सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि इससे सरदारशहर से जुड़े करीब 210 गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ पल्लू, नोहर, भादरा और लूणकरनसर जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310942


