सीकर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
सीकर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
सीकर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर की ओर से पन्नालाल चितलांगिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
पूर्व विधायक रतन जलधारी ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद ने जिलेवासियों से 9 से 17 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310961


