भाजपा शहर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
भाजपा शहर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
झुंझुनूं : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा छिपियों की ढाणी स्थित नामदेव मंदिर से शुरू होकर गणेश मंदिर होते हुए शहीद इंद्रसिंह सैनी स्मारक तक पहुंची।
भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी एवं विधायक राजेंद्र भांबू ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा एवं अभियान के जिला संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे पर देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
यात्रा में 100 से अधिक दुपहिया वाहनों के साथ पैदल कार्यकर्ता शामिल हुए। शहीद इंद्रसिंह सैनी स्मारक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुणा सिंह, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310939


