सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मे जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा घर -घर तिरंगा अभीयान कार्यक्रम हुआ
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मे जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा घर -घर तिरंगा अभीयान कार्यक्रम हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय में जिला पर्यावरण सुधार समिति की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विभिन्न वंचित एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में तिरंगा रैली निकाली गई और सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, इतिहास और ध्वज फहराने के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभाग के उपनिदेशक केके चंद्रवंशी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुवाल, लाखन सिंह, मनीष जाखड़, सुरेश प्रजापत, असलम खान और जयकरण कांटीवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310690

