सड़क सुरक्षा अभियान: स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण, मानक उल्लंघन पर लगाया जुर्माना
सड़क सुरक्षा अभियान: स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण, मानक उल्लंघन पर लगाया जुर्माना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सोनिका पुरोहित के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने 12 अगस्त को चूरू जिला मुख्यालय पर स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बसों में मोटर वाहन अधिनियम-1988, एआईएस-119 मानकों एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना की जांच की गई। सचिव ने बताया कि अनधिकृत संरचनात्मक बदलाव के साथ संचालित स्लीपर बसें सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती हैं।
जांच के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, एसएचओ इंद्रलाल एवं जिला परिवहन निरीक्षक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310690

