चूरू मेडिकल कॉलेज को मिले 11 नए डॉक्टर:कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी शुरू
चूरू मेडिकल कॉलेज को मिले 11 नए डॉक्टर:कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी शुरू
चूरू : चूरू मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं की उम्मीद अब जगी है। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 305 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिनमें चूरू मेडिकल कॉलेज को 11 डॉक्टर मिले हैं। इन नियुक्तियों में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
राजमेस ने सभी नियुक्त डॉक्टरों को 15 दिन के भीतर मेडिकल कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। चूरू में नियुक्त डॉक्टरों में डॉ. अंशुल रोहिला और डॉ. सुनील कपूर (कार्डियोलॉजी), डॉ. राजीव कुमार (यूरोलॉजी), डॉ. दीपिका वर्मा और डॉ. मोनिका राहड़ (गायनी), डॉ. निधि (न्यूरोलॉजी), डॉ. रिचा बारेठ और डॉ. नीरज रमन (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. अंकित कुमार (जनरल सर्जरी), डॉ. सत्येंद्र सिंह (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) और डॉ. राजेश कुमार (बायोकेमिस्ट्री) शामिल हैं।
इन डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल में रोगियों को विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी, जिससे रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी। अब तक चूरू मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाओं का अभाव था। गंभीर हृदय रोग और यूरोलॉजी से जुड़े मरीजों को इलाज के लिए जयपुर या बीकानेर जाना पड़ता था।
नए विशेषज्ञों के ज्वाइन करने के बाद इन सेवाओं के शुरू होने से मरीजों को जिले में ही विशेषज्ञ इलाज मिलने की उम्मीद है। चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि विशेषज्ञों के ज्वाइन करने से रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। कार्डियोलॉजी डॉक्टर मिलने के बाद कैथ लैब को भी जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।
डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी डॉक्टरों के मिलने से चूरू मेडिकल कॉलेज को इलाज के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में रोगियों को रेफर करना भी बंद हो जाएगा। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत और रिक्त पदों की तुलना में 11 डॉक्टरों की यह नियुक्ति कम है, लेकिन विशेषज्ञ विभागों के लिए मिली यह पोस्टिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित विभागों की आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को गति मिल सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310442


