[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में तिरंगा यात्रा निकाली:यात्रा खाटूश्यामजी मोड़ से शुरू होकर शहीद स्मारक पहुंची, हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में तिरंगा यात्रा निकाली:यात्रा खाटूश्यामजी मोड़ से शुरू होकर शहीद स्मारक पहुंची, हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान

रींगस में तिरंगा यात्रा निकाली:यात्रा खाटूश्यामजी मोड़ से शुरू होकर शहीद स्मारक पहुंची, हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान

रींगस : रींगस कस्बे में खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में शाम छह बजे एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यात्रा खाटूश्यामजी मोड़ से शुरू हुई और नगरपालिका स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा और आमजन हाथों में तिरंगा थामे शामिल हुए।

अमर शहीदों को नमन किया

पूरे यात्रा मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। लोगों ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक लहराते हुए अमर शहीदों को नमन किया। शहीद स्मारक पहुंचने पर विधायक सुभाष मील और सैकड़ों अन्य उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर तहसीलदार महेश ओला, भाजपा नेता देवेंद्र माहेश्वरी, बनवारी लाल प्रधान, बंसीधर कलवानिया, रिछपाल बाजिया, मूलचंद जांगिड़, अशोक कानूनगो, अमित शर्मा, सुरेश मील, आयुष कानूनगो, तेजपाल कुमावत, कालूराम कुमावत, बलराम लुनाका, डूगेश जांगिड और विष्णु गंगावत सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles