मिल में काम करते समय श्रमिक की मौत:अचानक सीने में दर्द उठा, 7 लाख रुपए मुआवजे पर बनी सहमति
मिल में काम करते समय श्रमिक की मौत:अचानक सीने में दर्द उठा, 7 लाख रुपए मुआवजे पर बनी सहमति
रींगस : रींगस में एनएच 52 स्थित आरएसडब्ल्यूएम मिल में काम करते समय एक श्रमिक की सीने में दर्द होने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बावड़ी के हिराबाबा की ढाणी निवासी बनवारी लाल बाजिया (52) पुत्र मुंगाराम बाजिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बनवारी लाल बाजिया धागा मिल में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार को काम के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिल प्रशासन ने आर्थिक मुआवजा देने पर सहमति जताई
घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। बुधवार शाम को परिजनों ने मिल प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की। इस पर मिल प्रशासन ने 7 लाख रुपए का मुआवजा देने का आश्वासन दिया। मृतक के पुत्र सुभाष बाजिया ने पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत मिल में काम करते समय अचानक सीने में दर्द होने से हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310442


