[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैफिक जाम,बाइकर्स के हुड़दंग रोकने के लिए नियुक्त होंगे पुलिसकर्मी:सीएलजी बैठक में एएसपी ने की घोषणा, महिला सुरक्षा को भी बताया प्राथमिकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

ट्रैफिक जाम,बाइकर्स के हुड़दंग रोकने के लिए नियुक्त होंगे पुलिसकर्मी:सीएलजी बैठक में एएसपी ने की घोषणा, महिला सुरक्षा को भी बताया प्राथमिकता

ट्रैफिक जाम,बाइकर्स के हुड़दंग रोकने के लिए नियुक्त होंगे पुलिसकर्मी:सीएलजी बैठक में एएसपी ने की घोषणा, महिला सुरक्षा को भी बताया प्राथमिकता

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में बुधवार को सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. तेजपाल ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सीएलजी सदस्य और शहर के नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करना और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना था।

नशे, साइबर फ्रॉड पर जागरूक रहने की अपील की

एएसपी डॉ. तेजपाल ने सदस्यों से क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार, साइबर फ्रॉड और अन्य अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान, सीएलजी सदस्यों ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, बढ़ते अतिक्रमण और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के आसपास और मुख्य बाजारों में तेज गति से बाइक चलाने वाले युवाओं पर अंकुश लगाने की भी मांग की।

एएसपी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में बढ़ते ट्रैफिक जाम और बाइकर्स की हुड़दंग पर विस्तृत चर्चा हुई है, और आगामी दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

डॉ. तेजपाल ने स्थानीय लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों को गोपनीय रूप से सूचित करें, ताकि समय रहते अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

ये रहे मौजूद

बैठक में डीएसपी दिलीप कुमार मीणा, थानाधिकारी महेंद्र सिंह के साथ सीएलजी सदस्य ललित पंवार, जयप्रकाश सरावगी, अरुण चौधरी, कपिल शर्मा बऊ, सुरेश बीबीपुरिया, सज्जन हापास, एडवोकेट प्रदीप पारीक, सुभाष पारीक और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles