सादुलपुर में निजी अस्पताल के बाहर से दो बाइक चोरी:अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, वापस लौटे तो गायब मिली; डेढ़ माह में पांच बाइकें चोरी
सादुलपुर में निजी अस्पताल के बाहर से दो बाइक चोरी:अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, वापस लौटे तो गायब मिली; डेढ़ माह में पांच बाइकें चोरी
सादुलपुर : सादुलपुर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। पिछले डेढ़ माह में ये पांचवीं घटना है, जिसमें कुल पांच मोटरसाइकिलें चोरी हुई हैं। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि ददरेवा निवासी महिपाल (21) और डोकवा निवासी विनोद कुमार (22) ने मामला दर्ज कराया है। दोनों अपने परिजनों के इलाज के लिए अस्पताल आए थे और मरीजों को भर्ती कराया था। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलें अस्पताल के बाहर खड़ी की थीं, जिन्हें देर रात अज्ञात चोर चुरा ले गए।
सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे और कच्छा-बनियान पहने चार-पांच युवक मोटरसाइकिलें चुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
इससे पहले भी शहर में मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। गत 7 अगस्त को रामबास निवासी हितेश उर्फ मोनू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने से उसकी बाइक मात्र तीन मिनट में चोरी हो गई थी। वहीं, 15 जुलाई को विजय सिंह की मोटरसाइकिल भी रेलवे स्टेशन के सामने से चोरी हुई थी, जिसमें चोर नीली टी-शर्ट पहने हुए था।
इसी तरह, 3 जुलाई को गांव गगौर निवासी सत्यपाल पूनिया (32) ने भी अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर गली में खड़ी की थी, जो आधे घंटे बाद गायब मिली। ये सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थीं, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310422


