400 साल पुराने मंदिर की जमीन बेचने का आरोप:रजिस्ट्री रद्द करने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
400 साल पुराने मंदिर की जमीन बेचने का आरोप:रजिस्ट्री रद्द करने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
झुंझुनूं : झुंझुनूं तहसील के ग्राम चारणवास (सुल्तानासर) में करीब 400 वर्ष पुराने प्राचीन श्री ठाकर मुरलीमनोहर जी मंदिर की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के आरोपों के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के नाम ज्ञापन सौंपा और धोखाधड़ी से की गई जमीन की रजिस्ट्री को तुरंत निरस्त करने की मांग की।
पुजारी पर जमीन बेचने का आरोप
ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, श्री ठाकुरजी मुरली मनोहरजी का मंदिर पूरे क्षेत्र की धार्मिक आस्था का मुख्य केंद्र है। मंदिर के नाम कई खसरा नंबर (110, 111, 225, 366/203, 126, 128, 129, 130, 202 व 203) की जमीन दर्ज है। आरोप है कि मंदिर के पुजारी जगदीश दास ने खसरा नंबर 366/203 (कुल रकबा 1.8360 हेक्टेयर) में से 0.761 हेक्टेयर जमीन को गलत और गैर-कानूनी तरीके से शंकरलाल नामक व्यक्ति को बेच दिया। इसके लिए 11 मई 2026 को विक्रय पत्र तैयार कराया गया। वहीं, 21 मई 2026 को इसकी रजिस्ट्री भी करवा दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक और धार्मिक संपत्ति का यह सीधा सौदा पूरी तरह फर्जी और गैर-कानूनी है।

कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
विरोध का नेतृत्व कर रहे पंकज गुर्जर और नाहर सिंह गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह मंदिर पूरे गांव की आस्था का प्रतीक है। धार्मिक संपत्ति के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस फर्जी रजिस्ट्री को तुरंत निरस्त नहीं किया और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर बड़ा जन-आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग
चारणवास (सुल्तानासर) के समस्त ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर की पवित्रता और हक की रक्षा के लिए 21 मई 2026 को हुई रजिस्ट्री को तत्काल प्रभाव से रद्द घोषित किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309506

