खेतड़ी थाने में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर बैठक:शांति व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर हुई चर्चा, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश
खेतड़ी थाने में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर बैठक:शांति व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर हुई चर्चा, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश
खेतड़ी : खेतड़ी थाना परिसर में 15 अगस्त और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने की। इसमें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
बैठक में सीएलजी सदस्यों ने कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने त्योहारों के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने का सुझाव भी दिया।
डीएसपी राजेंद्र बुरड़क और थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बैठक में आए सभी सुझावों व शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
डीएसपी ने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध से जुड़ी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजेश शाह, शेरसिंह निर्वाण, शशि सैनी, अमरचंद शर्मा, डॉ. सोमदत्त भगत, एडवोकेट नंदकिशोर, नगेंद्र सोढ़ा, पवन भार्गव, कैलाश स्वामी, दीपचंद गुर्जर, इस्लामुद्दीन, एडवोकेट रामनिवास, नरेश कुमावत, अखिलेश शर्मा और भगवानाराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309453

