[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलताना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, चार लोगों ने ग्रहण की सदस्यता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सुलताना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, चार लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

सुलताना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, चार लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

सुलताना : डुगरसीदास गेस्ट हाउस में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक झुंझुनूं विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पवन गाड़िया ने की, जबकि गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला विशिष्ट अतिथि रहे।

बैठक के दौरान श्याम सुंदर स्वामी, संदीप लाम्बा, राजेंद्र लाम्बा और विजेंद्र लाम्बा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अमित ओला ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर किशन लाल सैनी, इंदर कुमार लाम्बा, राजा पूनिया, मोसिम जिंद, सकिल बिश्ती, फकरूदीन, उपसरपंच दीपचंद, जिकरू खान, नवाब खान, शिवलाल, लख्मीचंद मेघवाल, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, महावीर पूनिया, मक्खन स्वामी, मनोज कुमार, संगीत गोठवाल, अवतार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमेर सिंह पीटीआई ने किया।

Related Articles