अमावस्या पर मुक्तिधाम में श्रमदान, युवाओं ने संभाली साफ-सफाई और पेड़-पौधों की जिम्मेदारी
अमावस्या पर मुक्तिधाम में श्रमदान, युवाओं ने संभाली साफ-सफाई और पेड़-पौधों की जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के झाझड़ रोड स्थित मुक्तिधाम में अमावस्या के अवसर पर नियमित रूप से होने वाले श्रमदान की श्रृंखला के तहत इस बार भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई के साथ पेड़-पौधों की देखरेख का कार्य किया।
श्रमदान के दौरान पेड़-पौधों में खाद डाली गई तथा उनकी कटाई-छंटाई कर परिसर को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही श्मशान भूमि में शवों के अंतिम संस्कार में उपयोग आने वाली लकड़ियों की काट-छांट कर उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखा गया।
कार्यक्रम में रावता की ढाणी के कार्यकर्ताओं सहित वार्ड नंबर 4, 5 और 6 के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार एवं पूर्व पार्षद नवरंग लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सेवा कार्य में योगदान दिया।
इस अवसर पर गिरधारी लाल सैनी, विनोद सैनी, नागेश सैनी, नरेश सैनी, प्रताप सैनी, मदन सैनी, लालचंद सैनी, सुल्तान सैनी, सुभाष सैनी, महेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बाबूलाल मिस्त्री, हरिलाल सैनी, हरिप्रसाद सैनी, रतनलाल सैनी, बुगाल सैनी, दिनेश सैनी, प्रमोद सैनी, महावीर सैनी, विनोद मिस्त्री, गोकल सैनी, हरिप्रसाद सिंगोदिया, भंवरलाल सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने श्रमदान कर सेवा दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309139


