हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण के साथ बालिका संरक्षण का संदेश
हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण के साथ बालिका संरक्षण का संदेश
सीकर : हरियाली अमावस्या के अवसर पर हर्ष क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, बालिका सुरक्षा और बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प को लेकर पौधरोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस, गायत्री सेवा संस्थान एवं विवेकानंद नवयुवक मंडल हर्ष के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता के निर्देशन में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एवं आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. शालिनी गोयल ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए हर्ष के युवाओं के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में बालिका संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों को लेकर भी जागरूक किया गया। डॉ. शालिनी गोयल ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों को सुरक्षित वातावरण एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में “हर पौधा, एक संकल्प-बालिका सुरक्षा, बाल विवाह मुक्त भारत” का संदेश देते हुए सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. शालिनी गोयल, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान से अभिषेक बगड़िया एवं जितेंद्र नाथावतपुरा, विवेकानंद युवामंडल हर्ष से मुकेश कुमार सैनी, शंकर लाल, व्याख्याता रोशन लाल मोरदिया, पंचायत सरपंच हर्ष छीतरमल वर्मा, वरिष्ठ नागरिक नवरंग लाल सैनी, वेद अमरचंद शर्मा, अर्जुन लाल गुर्जर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश गुर्जर, मालियों की रानी स्कूल के प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह, व्याख्याता पोखरमल गुर्जर, नंदकिशोर पारीक, महावीर पारीक, सरपंच मदन लाल कुमावत, शांतिलाल कुमावत, सज्जन कुमावत, महेंद्र गुर्जर, दिनेश कुमार, राजू कुमार, पाबूजी सेवा समिति के सदस्य प्रवीण नायक एवं उनकी पूरी टीम, रामचंद्र फौजी, विनोद पारीक, विवेकानंद नवयुवक मंडल से मुकेश, हर्ष, शंकरलाल सैनी, सुनील, अमरचंद सैनी, सतपाल, दिनेश, बेगाराम गुर्जर, शंकर लाल शर्मा ग्रामवासी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2308974


