[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यूं में स्टूडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली:हर घर तिरंगा अभियान के हुआ कार्यक्रम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शिश्यूं में स्टूडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली:हर घर तिरंगा अभियान के हुआ कार्यक्रम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

शिश्यूं में स्टूडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली:हर घर तिरंगा अभियान के हुआ कार्यक्रम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

रानोली : रानोली के शिश्यूं गांव में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) और ग्राम पंचायत शिश्यूं के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों की शुरुआत विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश ने बताया कि वंदे मातरम् गायन के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने तिरंगा प्रभात फेरी और तिरंगा रैली निकाली। यह प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शंकरलाल और विजयपाल ने किया। महेश कुमार, पवन कुमार और दिनेश कुमार ने आयोजन में सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और ग्राम पंचायत शिश्यूं का स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सज्जन कुमार ने ‘विभाजन विभीषिका’ पर विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक बनने तथा देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet