[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर में व्यक्ति का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, धरने पर बैठे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर में व्यक्ति का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, धरने पर बैठे

बाजोर में व्यक्ति का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, धरने पर बैठे

रघुनाथगढ़ : गोकुलपुरा थाना क्षेत्र के बाजोर स्थित कहारों की ढाणी में मंगलवार राक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामलाल मेहरा बेटा मोहन मेहरा के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के भाई बजरंग लाल ने बताया कि रामलाल का शव उनके ही घर के बाथरूम के पास मिला। उन्होंने यह भी बताया कि रामलाल के सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जबकि चेहरे पर भी कुछ निशान हैं।

घटना की सूचना मिलने पर गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया चोट के निशान मिलने से परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। और धरने पर बैठ गए है।

हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles