[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6.460 किलो गांजे के पौधे जब्त:आरोपी गिरफ्तार, मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

6.460 किलो गांजे के पौधे जब्त:आरोपी गिरफ्तार, मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई

6.460 किलो गांजे के पौधे जब्त:आरोपी गिरफ्तार, मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा पुलिस ने देर शाम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिहोड़ स्थित एक मंदिर से 6.460 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि सिहोड़ के दुर्गा मंदिर में अवैध रूप से गांजे के पेड़ लगाए गए हैं। सूचना पर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मेहाड़ा थानाधिकारी रामनारायण चोयल और खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया।

पुलिस टीम ने दुर्गा मंदिर में दबिश दी और वहां से 6.460 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी केशवदास, निवासी धैलास, जिला कोटपूतली बहरोड़ को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles