सीकर में आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज का काम शुरू
सीकर में आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज का काम शुरू
सीकर : नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर यातायात और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को सर्विस रोड, डिवाइडर एवं ड्रेनेज नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र निठारवाल ने बताया कि दोनों ओर कुल 9.30 मीटर चौड़ाई में निर्माण किया जा रहा है। इसमें 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड, 0.30 मीटर चौड़ा डिवाइडर और 1.5 मीटर चौड़ा ड्रेनेज नाला शामिल है।
निर्माण से पहले मौके पर बने चबूतरों सहित अन्य अवरोधों को हटाकर जगह खाली करने का काम शुरू किया गया। इसके साथ ही सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज नाले का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया गया। इससे आरओबी के दोनों ओर यातायात सुगम होने के साथ जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने हाल ही में पीडब्ल्यूडी एवं एवीवीएनएल अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की पालना में मंगलवार को कार्य शुरू हुआ। इससे पहले दोनों विभागों के अधिकारियों ने मौके का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307738


