सीकर में निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित, बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श
सीकर में निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित, बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श
सीकर : राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार सौरठा के निर्देशन में एकीकृत आयुष चिकित्सालय, नेहरू पार्क के पास निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र विकास को लेकर अभिभावकों को जानकारी दी गई।
शिविर में 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ. ममता ताखर ने बच्चों की आयु एवं स्वास्थ्य के अनुसार अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया।
आयोजन के दौरान बच्चों के पोषण, उचित दिनचर्या, स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक देखभाल से संबंधित जानकारी भी दी गई। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से अभिभावकों से अपील की गई कि वे प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर आयोजित होने वाले स्वर्णप्राशन शिविर में बच्चों को लेकर आएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307738


