[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेड़ा धाम आश्रम में पहली बार भूतेश्वर महादेव पर चढ़ी हरिद्वार से लाई कांवड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेड़ा धाम आश्रम में पहली बार भूतेश्वर महादेव पर चढ़ी हरिद्वार से लाई कांवड़

खेड़ा धाम आश्रम में पहली बार भूतेश्वर महादेव पर चढ़ी हरिद्वार से लाई कांवड़

शिमला : खेड़ा धाम आश्रम में श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर भक्तिभाव का माहौल रहा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भूतेश्वर महादेव पर हरिद्वार से पैदल लाई गई कांवड़ चढ़ाई गई।

हरिद्वार से पैदल पहुंचे कृष्ण कुमार कुमावत ने भूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान करीब 200 से 250 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के योगी अघोरी ज्योति नाथ ने बताया कि 20 जुलाई को डॉ. ब्रजमोहन शर्मा द्वारा भूतेश्वर महादेव की स्थापना की गई थी। श्रावण शिवरात्रि पर पहली बार कांवड़ चढ़ाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में दलिप शर्मा, दुलीचंद योगी, सिंह राम कुमावत, रामजीलाल कुमावत, रामचरण कुमावत, राजपाल कुमावत, मंगतू खटीक, रोशन खटीक, विक्रम योगी, राजेश योगी, शंकर योगी, कालू योगी, महेंद्र हरिजन, दिलीप खटीक, नरेश शेखावत, राकेश शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेतेरी देवी, संतरा, कृष्णा, सुमन मीणा, कविता, मनीषा, ममता, मुनेश, प्रेम और सुशीला सहित अनेक महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

Related Articles