सिंगनोर में श्मशान घाट निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध:ग्राम प्रशासक पर बिना सहमति, घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया
सिंगनोर में श्मशान घाट निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध:ग्राम प्रशासक पर बिना सहमति, घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया
गुढ़ागौड़जी : सिंगनोर गांव के गोदारों का बास स्थित श्मशान घाट में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने ग्राम प्रशासक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उन पर बिना सहमति के कार्य कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रशासक उम्मेद कुड़ी पर आरोप लगाया कि वे स्थानीय लोगों की सहमति और जानकारी के बिना कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत ने श्मशान भूमि में पहले सैकड़ों पौधे लगाए थे, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़ दिया था। बाद में पंचायत द्वारा दोबारा पौधे लगाए गए।
वर्तमान में श्मशान भूमि में इंटरलॉक लगाने का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि इंटरलॉक बिना नाप-तौल के उबड़-खाबड़ तरीके से लगाया जा रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यह कार्य रुकवा दिया।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद ग्राम प्रशासक उम्मेद कुड़ी ने धमकी देकर मजदूरों को मौके से हटा दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्मशान घाट में एकत्रित होकर अपनी मांगें रखीं। उनकी प्रमुख मांग है कि श्मशान घाट की पहले से बनी चारदीवारी में मौजूद तीन गेटों को बंद कर मुख्य सड़क की ओर एक ही प्रवेश द्वार बनाया जाए। इसके बाद ही इंटरलॉक का कार्य व्यवस्थित तरीके से करवाया जाए।
ग्रामीणों ने श्मशान भूमि में शिव मंदिर निर्माण को लेकर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि ग्राम प्रशासक ने स्थानीय लोगों को सूचित किए बिना मंदिर निर्माण की नींव रख दी। सोमवार को चार पत्थर रखकर नींव का कार्य शुरू किया गया था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।
इस विरोध प्रदर्शन में रामचन्द्र कुमावत, लालचंद गोदारा, बनवारी कुमावत, वीरेंद्र सर्वा, रामनिवास मीणा, एडवोकेट विकास नेहरा, महेश मीणा, उम्मेद, राकेश मीणा, राकेश गोदारा, पिंटू गोदारा, बनवारी, राजेंद्र सर्वा, सुरेश कुमावत, किसनराम सर्वा, भंवरलाल, दलीप मीणा, रामप्रताप, प्रदीप सर्वा, रामप्रताप चारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307742


