बीजोरिया परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:आवास और पुनर्वास की मांग, ढाढ़र में 4-5 पीढ़ियों से रह रहे हैं
बीजोरिया परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:आवास और पुनर्वास की मांग, ढाढ़र में 4-5 पीढ़ियों से रह रहे हैं
घांघू : घांघू के निकटवर्ती ग्राम ढाढ़र के भूमिहीन और बेघर बीजोरिया (नट) परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन समाजसेवी यादराम कस्वां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुत किया।
ज्ञापन में बताया गया कि बीजोरिया (नट) समुदाय के कई परिवार पिछले चार-पांच पीढ़ियों से ढाढ़र गांव में रह रहे हैं। भूमिहीन और आवासहीन होने के कारण वे आज भी कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इन परिवारों के संबंध में 29 जून को आयोजित विशेष ग्राम सभा में भी एक प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही, उन्हें आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इन परिवारों के कल्याण और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ज्ञानाराम, लोडूराम, दारकाराम, वकील सिंह, सूरजमल और मुकेश सहित नट समुदाय के कई परिवारजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2307784


