[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रकृति को बचाने की अंगुठी मुहिम, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण, लिया परवरिश का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रकृति को बचाने की अंगुठी मुहिम, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण, लिया परवरिश का संकल्प

प्रकृति को बचाने की अंगुठी मुहिम, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण, लिया परवरिश का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के समीप स्वयंसेवकों ने फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। स्वयंसेविका कंचन सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में युवाओं ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित परवरिश करने का भी दृढ़ संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंचन सैनी ने बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन और जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी आने वाली भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही पर्यावरण को बचाना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान बंशीधर चौधरी, नत्थू राम सैनी, प्रभुदयाल सैनी, गणराज सैनी ने भी अपनी सक्रिय व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

Related Articles