[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी व नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी व नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी व नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार

उदयपुरवाटी : कस्बे में जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत व वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी रामपाल मीणा, उप निरीक्षक संतोष, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, कांस्टेबल अमित, महिला कांस्टेबल सरोज, कांस्टेबल रामचंद्र की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर जेवरात और नकदी चुराने की वारदात का खुलासा किया है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से नकबजनी के मुख्य आरोपी मनीष कुमार पुत्र नानूराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ढाणी झोपड़ी वाली, इन्द्रपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात को शीशराम मोटसरा निवासी औलखा की ढाणी, इन्द्रपुरा के घर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, 8,250 रुपये नगद और मोबाइल फोन चुरा लिया था।

इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 अगस्त 2026 को आरोपी मनीष कुमार को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा माल की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

Related Articles