[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं को ‘डिजिटल नशे’ से बचाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं को ‘डिजिटल नशे’ से बचाने का संकल्प

उदयपुरवाटी की श्री टोडरमल महाविद्यालय में गूंजा नशामुक्ति का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के घूमचक्कर के निकट मंगलवार को श्री टोडरमल महाविद्यालय में आध्यात्मिक चेतना और जनभागीदारी का एक प्रेरणादायी और भव्य अध्याय जुड़ा, जब ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मंगलवार को वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को जीवन का नया दृष्टिकोण दिया।

कार्यक्रम में बीके सुनीता दीदी ने अपने अत्यंत प्रभावी उद्बोधन में रेखांकित किया कि आज का युवा केवल पारंपरिक मादक पदार्थों का ही नहीं बल्कि फोन, सोशल मीडिया, दिखावा और फैशन के घातक नशे की गिरफ्त में भी तेजी से आ रहा है, जिससे उबरना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत अमूल्य है।

इसे व्यसनों में गंवाने के बजाय सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और ईश्वरीय मार्गदर्शन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। 10 करोड़ लोगों तक नशामुक्ति का संकल्प पहुँचाने के इस अभियान को उन्होंने समाज सुधार का एक महायज्ञ बताया, जिससे हर परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कार्यक्रम के दौरान बीके सुनीता दीदी ने सभी उपस्थित जनों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया तथा जीवनभर नशामुक्त रहने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

शिक्षा जगत की सराहना
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमेश कुमार सिंह ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा समाज को दिशा देने वाले इस अनूठे जनजागरण अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से ही एक स्वस्थ, सबल और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles