तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी बाजार में जनसंपर्क, व्यापारियों ने दिया समर्थन
पिलानी में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल बाइक-ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को पिलानी में प्रस्तावित विशाल बाइक-ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर मंगलवार को पिलानी शहर के मुख्य बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों से व्यक्तिगत संपर्क कर तिरंगा यात्रा की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों एवं व्यापारियों को 14 अगस्त को होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान व्यापारियों ने भी यात्रा को लेकर उत्साह दिखाते हुए पूरे जोश के साथ इसमें शामिल होने का भरोसा दिलाया।
पिलानी बाजार व्यापार मंडल की ओर से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजीव सिंह शेखावत का माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना करते हुए इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा आयोजन बताया तथा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
इस दौरान राजीव सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। 14 अगस्त को पिलानी में निकलने वाली विशाल बाइक-ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मेन बाजार पिलानी नरेश मित्तल, मनोज डाबड़ीवाल, भाजपा पिलानी मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, पंकज भोमिया, प्रदीप चौटिया, ओमप्रकाश सैनी, मुरली मनोहर शर्मा (मन की बात के जिला संयोजक), सुरेश सैन, योगेंद्र नोवल, गोविंद पांडे, अनिल डाडा, पृथ्वी सिंह बालापोता, विलास सैनी, आसाराम गुर्जर, रघुवीर मीणा महेंद्र सिंह शेखावत, सूर्यकांत चोटिया, आर्यन नोवाल सुशील कुमावत, रामस्वरूप कुमावत, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2307921


