[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों का लीखवा में भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों का लीखवा में भव्य स्वागत

डीजे की धुन पर गुलाल लगाकर किया स्वागत, शिव मंदिर में भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में मंगलवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ के साथ गांव पहुंचे कांवड़ियों का ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान कांवड़ियों को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया तथा डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लीखवा गांव के नवयुवकों का जत्था हरिद्वार से कांवड़ लेकर रवाना हुआ। कांवड़ियों का जत्था 9 अगस्त को हरिद्वार से रवाना होकर 11 अगस्त को लीखवा गांव पहुंचा। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया।

कांवड़ यात्रा के आगमन से एक दिन पूर्व सोमवार को गांव के शिव मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों का आनंद लिया और देर रात तक माहौल भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। इसके बाद डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ कांवड़ियों को गांव में लाया गया।

कांवड़ यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गांव का वातावरण शिवमय हो गया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों की यात्रा की सफलता और सुखद वापसी पर खुशी जताई।

इस अवसर पर विक्रम सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह शेखावत, केदारमल पारीक, सत्यनारायण सिंह शेखावत, दिग्विजय वालिया, सोमवीर सिंगल, रोहित झाझड़िया, नवदीप झाझड़िया, सतेंद्र धतरवाल, प्रदीप सिंह छापड़ा, राकेश पारीक भोपाल असलवाश, सचिन ढाका, प्रवीण धतरवाल, मुकेश बांगड़वा, देवेंद्र सिंह, सोमवीर जांगिड़, मंजीत सिंगल, नरेश भांडिया, बंटू झाझड़िया, रिंकू तिलोटिया, कुलदीप झाझड़िया, रवि, अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles