अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 15 अगस्त को
अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 15 अगस्त को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान क्रिकेट संघ की अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चूरू जिला टीम का चयन 15 अगस्त 2026 को गौशाला रोड स्थित व्यायामशाला क्रिकेट अकादमी में होगा। इच्छुक खिलाड़ी सफेद क्रिकेट पोशाक में सुबह 9 बजे अकादमी प्रशिक्षक भंवर वीरेंद्र सिंह को रिपोर्ट करें।
जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को पिछले तीन वर्षों की अंकतालिका, जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र तथा अपना और माता-पिता का आधार कार्ड साथ लाना होगा।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए राजकीय अस्पताल में हड्डी जांच एवं आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307707


