[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट जुनैद पठान के जन्मदिन पर दिनभर हुए सेवा कार्य, देर रात तक चला बधाई दौर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट जुनैद पठान के जन्मदिन पर दिनभर हुए सेवा कार्य, देर रात तक चला बधाई दौर

एडवोकेट जुनैद पठान के जन्मदिन पर दिनभर हुए सेवा कार्य, देर रात तक चला बधाई दौर

अजमेर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जुनैद पठान का जन्मदिन सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को सामग्री वितरण, गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा तथा अस्पतालों में मरीजों को फल-बिस्किट वितरित किए गए।

स्कूलों और मदरसों में बच्चों को मिठाइयां एवं स्टेशनरी भी वितरित की गई। देर शाम दोस्तों और समर्थकों के साथ दरगाह बाजार में सादगी से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुनैद पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, उत्तर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, लोकसभा प्रत्याशी एवं अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अल्पसंख्यक विभाग के संगठन महामंत्री अनीस सुलेमानी, उपाध्यक्ष सैयद वाली चिश्ती, शब्बीर पठान, सचिव रियाजुद्दीन कुरैशी, सबराज खान सहित कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर उन्हें बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

जुनैद पठान ने अपने वकालत के पेशे के साथ सामाजिक सेवा एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों की आवाज उठाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया है।

Related Articles