राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 17 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 17 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान ओलंपिक संघ, राजस्थान ताइक्वांडो एवं इंडिया ताइक्वांडो के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 10 अगस्त तक जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 17 पदक हासिल किए। पदक तालिका में चूरू दूसरे स्थान पर रहा।
कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि मेघा स्वामी, रेने चौहान, अन्वी चौधरी, हेम प्रताप, उत्तम नेहरा, पूजा कसवां और कृतिका ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं कबीर, दिव्यांशु सहारण, यशराज प्रजापत, रवि कल्ला और सोहेल खान ने रजत पदक हासिल किए।
अक्षय, मयंक राहड़, दक्ष झाझड़िया, आभा चरण और रौनक जाखटिया ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा सिद्धि कंवर, वरुण गजेंद्र और असद खान ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता से लौटने पर चूरूवासियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद नायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए, ताकि चूरू का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307709


