[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डांगावास प्रकरण को लेकर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डांगावास प्रकरण को लेकर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

डांगावास प्रकरण को लेकर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशानुसार आज चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से माननीय राज्यपाल महोदय को जिला कलेक्टर के मार्फ़त ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला ने बताया की नागौर जिले के डांगावास गांव में 14 मई 2015 को हुई हदय विदारक घटना में 6 लोगो की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। जिसमे 11 वर्षो तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद 40 आरोपियों को बरी कर दिया गया, इस निर्णय के बाद पीड़ित परिवार व अनुसूचित जाति वर्ग में काफ़ी रोश है। प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया ने बताया की ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की राज्य सरकार उच्च न्यायालय में अपील करे ओर सीबीआई को निर्देशित किया जाए की इस निर्णय के विधिक पहलुओं का गहन परीक्षण कर अपील प्रस्तुत करे ताकि पीड़ित परिवार को वास्तविक न्याय मिल सके। इस मोके पर सरदारशर देहात अध्यक्ष कालूराम मेघवाल, रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष विधाधर बैरवाल, सुजानगढ़ देहात अध्यक्ष राज कताला, चूरू शहर अध्यक्ष चन्दन खरडीया, सतपाल लोहसना, किसना राम, अमित कुमार, जगदीश बैरवाल, मगना राम, राजेंद्र, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles