गोठड़ा थाने का पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में घेराव, एडिशनल एसपी से वार्ता के बाद धरना खत्म
दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी, 21 दिनों में जांच पूरी करने पर बनी सहमति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री के सामने ट्रॉली की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में प्रदर्शन के दौरान लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में मंगलवार को गोठड़ा पुलिस थाने का घेराव किया गया। पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक दोपहर करीब 1 बजे के बाद थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से गोठड़ा थाने में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। थाने के पूरे परिसर को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई।

युवक की मौत के बाद दिया था धरना
यह प्रदर्शन ओमप्रकाश की सड़क हादसे में मौत के बाद शुरू हुए घटनाक्रम से जुड़ा है। परिजनों ने शव के साथ श्री सीमेंट के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस धरने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं, पुरुष और मृतक के परिजन घायल हुए थे।
तीन घंटे थाने के सामने डटे रहे प्रदर्शनकारी
काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा और एडिशनल एसपी के बीच वार्ता हुई। वार्ता में सहमति बनी कि पूरे मामले की जांच उदयपुरवाटी सीआई द्वारा की जाएगी तथा जांच को तीन सप्ताह के भीतर पूरा किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान थाने के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और स्थिति पर नजर रखी गई।

पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनके मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से जांच पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान राजपाल शर्मा, मुकुंदगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, सुभीता सीगड़, किसान नेता कैलाश यादव, कैलाश चोटिया, मोना राठौड़, अदनान खत्री, नरेंद्र कड़वाल, अनिल शर्मा, लोकेश जांगिड़, आरीफ चौहान, राजेंद्र भास्कर, इदरीश, जगदीश पूनिया, मनफूल पूनिया, राकेश दायमा, संजीव तोगड़ा, रिंकू पूनिया और जोरावर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406100

