मिनी सचिवालय का निर्माण अगले दो माह में होगा पूरा, कलेक्टर ने लिया जायजा
मिनी सचिवालय का निर्माण अगले दो माह में होगा पूरा, कलेक्टर ने लिया जायजा
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को निर्माणाधीन मिनी सचिवालय एवं ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूर्ण और शेष कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मिनी सचिवालय बनने के बाद विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे आमजन को अलग-अलग विभागों के काम के लिए सुविधा मिलेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामावतार कुमावत ने बताया कि आगामी दो माह में मिनी सचिवालय को जिला प्रशासन को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
कलेक्टर ने भवन में विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और आवागमन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने तथा निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और शेष कार्यों को आपसी समन्वय से तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने किया पौधारोपण
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा एवं नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने मिनी सचिवालय परिसर में पौधारोपण किया। कलेक्टर ने सरकारी भवन परिसरों को हराभरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307682


