[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर नगरपालिका की आम सूचना सेप्टिक टैंक खाली कराने हेतु सुविधा शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर नगरपालिका की आम सूचना सेप्टिक टैंक खाली कराने हेतु सुविधा शुरू

बीदासर नगरपालिका की आम सूचना सेप्टिक टैंक खाली कराने हेतु सुविधा शुरू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगरपालिका बीदासर ने मेला टैंक (सेप्टिक टैंक) खाली कराने के लिए एफएसटीपी (FSTP) प्लांट की स्थापना बैनाथा रोड, दड़ीबा क्षेत्र में कर दी है। अब नगर के नागरिक अपने घरों व दुकानों के सेप्टिक टैंक को नियमानुसार नि:शुल्क आसानी से खाली करवा सकेंगे। नगरपालिका द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति को टैंक खाली कराने के लिए नगरपालिका कार्यालय में संपर्क कर अपना नाम, पूर्ण पता व मोबाइल नंबर दर्ज करवाना होगा। इसके पश्चात तय समय के अनुसार वाहन संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा। इस कार्य के लिए गिरधारी लाल (सफाई निरीक्षक) प्रभारी व दिनेश कुमार शर्मा (MIS इंजीनियर) से संपर्क कर सकते हैं। नगरपालिका प्रशासन ने शहरवासियों से स्वच्छ और स्वस्थ बीदासर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। आप सभी आमजन इन संपर्क सूत्र:गिरधारी लाल, सफाई निरीक्षक 9784271588, दिनेश कुमार शर्मा, MIS इंजीनियर 8432769226 से सम्पर्क कर सकते हैं नगरपालिका ने स्थानीय नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Related Articles