[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शक्ति दिवस पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन की भी हुई जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शक्ति दिवस पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन की भी हुई जांच

शक्ति दिवस पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन की भी हुई जांच

सीकर : शक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उजीन सिंह का नाडा बेरी में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम रितु मील ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर की भी जांच की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर विद्यालय में विशेष ध्यान दिया जाता है और वर्ष में दो बार हीमोग्लोबिन की जांच करवाई जाती है। विद्यार्थियों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां समय पर उपलब्ध करवाने और उनके सेवन की भी निगरानी की जाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के रसोई बगीचे में उगाई जाने वाली सब्जियां भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि विद्यार्थियों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां निर्धारित समय और मात्रा के अनुसार कक्षा अध्यापक की निगरानी में दी जाती हैं। विद्यार्थियों को इनके सेवन से संबंधित आवश्यक निर्देशों की जानकारी भी दी जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77