[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में 25.14 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, सीवरेज और जल प्रबंधन को मिलेगी गति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में 25.14 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, सीवरेज और जल प्रबंधन को मिलेगी गति

खाटूश्यामजी में 25.14 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, सीवरेज और जल प्रबंधन को मिलेगी गति

खाटूश्यामजी : राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत खाटूश्यामजी में प्रस्तावित करीब 25.14 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को नगरपालिका में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, अधिकारियों, मीडिया और अन्य हितधारकों से चर्चा कर सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं ली गईं।

पांचवें चरण में एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन और शोधित जल के पुनः उपयोग से जुड़े कार्यों पर करीब 22.70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बाढ़ प्रबंधन एवं जल निकासी पर 0.56 करोड़, कमान एवं नियंत्रण केंद्र तथा विरासत संरक्षण एवं पर्यटन कार्यों पर 0.78 करोड़ और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 1.10 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, नगरपालिका और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी ने सीवरेज परियोजना को खाटूश्यामजी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्थानीय निकाय और शहरवासियों की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार धवल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे तथा संवाद कार्यक्रम में प्राप्त उपयोगी सुझावों को परियोजना में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लघु फिल्म के माध्यम से आरयूआईडीपी के कार्यों की जानकारी दी गई। खुले सत्र में प्रतिभागियों ने सीवरेज और अन्य विकास कार्यों से जुड़े सवाल पूछे तथा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77