यूके में चमकीं गुढ़ा बावनी की बेटी खुशी काँटीवाल, खुशी ‘चिल्ड्रन्स नॉर्थ ईस्ट’ में बनीं कम्यूनिकेशन ऑफिसर
पिता ने राष्ट्रपति पदक से बढ़ाया देश का गौरव, खुशी बिटिया ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास; क्षेत्र में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की बेटियों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि लगन और मेहनत के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं। गुढ़ा बावनी खेदड़ों की ढाणी की होनहार बेटी खुशी काँटीवाल ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद न्यूकासल स्थित प्रतिष्ठित संस्था “चिल्ड्रन्स नॉर्थ ईस्ट” (स्थापना 1891) में कम्यूनिकेशन अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ खुशी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गाँव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
पिता की देशसेवा, बेटी की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान
खुशी के पिता, सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट गोपाल राम काँटीवाल, देश की आंतरिक सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ‘पुलिस सेवा पदक’ से सम्मानित हो चुके हैं। एक तरफ जहाँ पिता ने राष्ट्र सेवा में मिसाल कायम की, वहीं बेटी ने विदेश में पत्रकारिता व संचार क्षेत्र में यह मुकाम हासिल कर गाँव को गौरवान्वित किया है।
गाँव में उत्सव का माहौल, दिग्गजों ने दी बधाई
सफलता की खबर मिलते ही अम्बेडकर नगर और खेदड़ों की ढाणी सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। राजस्थान सरकार में विधायक भगवानाराम सैनी, पूर्व विधायक शुभकरणचौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पूर्व प्रधान पति पवन खरबास, संदीप सिंह शेखावत सहित सभी ग्रामवासियों ने खुशी काँटीवाल और उनके पिता को बधाई देते हुए खुशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए एक महान प्रेरणास्रोत बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306146


