बिसाऊ में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली
बिसाऊ में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को बिसाऊ में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। नगरपालिका ईओ सीताराम कुमावत के निर्देश पर आयोजित रैली नगरपालिका परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंची।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले सफाई कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया। रैली के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। सफाई कर्मचारियों की इस पहल ने स्वच्छता के साथ राष्ट्रभक्ति का भी संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306146


