उदयपुरवाटी से एक्सक्लूसिव खबर : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
8 लाख के जेवर, 2 लाख नकदी और बच्चों का गुल्लक किया पार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के झुंझुनूं रोड़ स्थित जमात क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान से करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख रुपये की नकदी और बच्चों का गुल्लक चुराकर फरार हो गए। रविवार रात जब पीड़ित परिवार उज्जैन यात्रा से वापस लौटा, तब वारदात का पता चला।
टूर पर गया था परिवार, लौटने पर बिखरा मिला सामान
जानकारी के अनुसार मंडावरा निवासी मुकेश कुमार गुर्जर वर्तमान में जमात स्थित वार्ड नंबर 32 में किराए के मकान में परिवार सहित रहता हैं। पेशे से प्राइवेट बस चालक मुकेश बीते 4 अगस्त को सवारी लेकर उज्जैन टूर पर गए थे। रविवार 9 अगस्त की शाम करीब 8 बजे जब वे घर पहुंचे, तो मुख्य द्वार और कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाने पर अलमारियां खुली थीं और सामान अस्त-व्यस्त फैला हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे 8 लाख के जेवर, 2 लाख रुपये नकद तथा बच्चों की बचत का गुल्लक गायब मिला।

पूर्व में हुई चोरियों का भी नहीं लगा सुराग
पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उदयपुरवाटी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी कई मकानों व दुकानों में चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें से पुलिस महज एक-दो मामलों का ही खुलासा कर सकी है, जबकि बाकी मामलों की फाइलें ठंडे बस्ते में हैं।
मामले की तकनीकी जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी माध्यमों से संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306146


