आदिवासी दिवस पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान:संस्कृति बचाने के साथ ‘एक व्यक्ति, 10 पेड़’ का दिया संदेश
आदिवासी दिवस पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान:संस्कृति बचाने के साथ ‘एक व्यक्ति, 10 पेड़’ का दिया संदेश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में रविवार शाम मूलवासी आदिवासी मीना (मीणा) समाज संस्था, राजस्थान की ओर से विश्व आदिवासी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण और सामाजिक एकजुटता को लेकर संदेश दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ मोहर सिंह मीणा ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। संस्था के प्रधान सलाहकार एडवोकेट प्यारेलाल मीणा ने आदिवासी समाज की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए ‘एक तीर, एक कमान, आदिवासी एक समान’ का नारा दिया।
बच्चों को संस्कृति और पूर्वजों के इतिहास से जोड़ने पर जोर
जिला अध्यक्ष रामकरण मीणा ने समाजबंधुओं से विश्व आदिवासी दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और पूर्वजों के गौरवपूर्ण इतिहास से जोड़ना जरूरी है। शिक्षा विभाग के ओएस राजेंद्र कुमार मीणा ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक व्यक्ति, 10 पेड़’ का संदेश
वाइस प्रिंसिपल भंवरलाल मीणा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘एक व्यक्ति, 10 पेड़’ लगाने का संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों से पौधरोपण को अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संस्था के संरक्षक शंकरलाल मीणा ने बच्चों को आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए घर-घर मिठाई खिलाने की अपील की।
आदिवासी दिवस के महत्व पर रखे विचार
एडवोकेट विनोद कुमार मीणा ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कस्टम अधिकारी शंकरलाल मीणा ने की। पूर्व अधीक्षण अभियंता साय रमल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मनमोहन इंजीनियर, ताराचंद प्रिंसिपल, दृष्टि मीणा, नैतिक मीणा, सोहनलाल मीणा, नरेश मीणा, अमरसिंह मीणा, दिनेश मीणा, मनोज मीणा, धन्नाराम मीणा, लोकेश मीणा, दिव्यांशु मीणा, राजेश मीणा, गौरव मीणा, गणेश चौहान, विमलेश रोहलन और आनंद सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2304547


