भाजपा खुड़ी मंडल की मासिक बैठक:संत रविदास रथ यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा
भाजपा खुड़ी मंडल की मासिक बैठक:संत रविदास रथ यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा
लक्ष्मणगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खुड़ी मंडल की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रवीण स्वामी, प्रहलाद सिंह खुड़ी, शिवबख्श बगड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कटारिया, नरेश मंडीवाल और हरलाल सिंह धायल मंच पर उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। आगामी 12 अगस्त को होने वाली संत रविदास रथ यात्रा में कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की योजना बनाई गई।
बैठक में रतनलाल गोदारा, रामचन्द्र बगड़िया, रतनलाल कुमावत, भंवर सिंह बगड़ी, गोवर्धन सिंह, महेश महला, ताराचंद, विजयपाल भूरिया, अर्जुन सिंह, पवन शर्मा, रामनिवास, घनश्याम खोरू, पुरुषोत्तम ढाका, संदीप, रामदेव सिंह, नरपत सिंह, भवानी सिंह, विक्रम और सीताराम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन अरुण चौधरी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2304371


